जिले के 118927 किसानों को मिलेंगे 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रूपए

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • 28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि होगी जारी

जांजगीर। होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को 10324 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 18 हजार 927 से अधिक पंजीकृत किसानों को 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रूपए रूपये की आदान सहायता राशि सीधे कृषको के खाते में अंतरित किया जाएगा। इसके तहत जिले के समस्त विकासखण्डो में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें विकासखण्ड नवागढ़ के तहत कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड बम्हनीडीह में जनपद पंचायत सभागार, विकासखण्ड पामगढ में सदभावना भवन, विकासखण्ड अकलतरा में जनपद पंचायत सभागार एवं विकासखण्ड बलौदा में जनपद पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes