ठंड में कहीं का प्लान है तो जान लें ट्रेन की स्थिति रेलवे ट्रेक पर घने कोहरे की आशंका इसलिए दिसंबर से फरवरी तक 33 दिन नहीं चलेगी सारनाथ एक्सप्रेस

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

ऐसी लगती है यात्रियों की भीड़ सर्दी में 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच इस रुट पर छाएगा घना कोहरा

जांजगीर। कुछ दिनों में ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा, इन दिनों में कई स्थानों पर कोहरा भी छाता है। रेलवे को पहले से ही दिसंबर से लेकर फरवरी के मध्य तक बिलासपुर से उप्र रुट में घना कोहरा छाने की आशंका है। घना कोहरा के कारण ट्रेन चलना संभव नहीं होगा इसलिए रेलवे ने पहले ही छपरा– दुर्ग– छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को ढ़ाई महीने में 33 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। ये ट्रेन गंगा स्नान करने जाने वालों या फ़िर अपने परिजनों की अस्थि को प्रवाहित करने प्रयागराज जाने वालों के लिए महत्वपूर्ण होती है.

आप यदि ठंड के दिनों में 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच छपरा– दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में यात्रा की प्लानिंग कर रहे होंगे तो अभी से बदल लीजिए क्योंकि इस अवधि में घना कोहरा छाने की संभावना है, इसे देखते हुए उत्तर पूर्व रेलवे के द्वारा ट्रेन नंबर 15159/15160 छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को अप डाउन दिशाओं के लिए घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए 1दिसम्बर, 2025 से 15 फरवरी, 2026 के बीच अलग अलग तारीखों में स्थगित कर दिया गया है ।

दिसंबर में 14, जनवरी में 13 और फरवरी में 6 दिन नहीं चलेगी यह ट्रेन

जानिए किस किस तारीख में नहीं चलेगी ये ट्रेन

0 दिसम्बर माह में 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 दिसम्बर को नहीं चलेगी।
0 इसी तरह जनवरी माह में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 जनवरी को इसे रद्द किया गया है
0 2, 4, 7, 9, 11 एवं 14 फरवरी को यह ट्रेन नहीं चलेगी

अब जानिए किस किस तारीख में अप दिशा में रहेगी कैंसिल

0 दिसम्बर माह में 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 को रद्द रहेगी
0 जनवरी माह में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी को नहीं चलेगी।
0 1, 3, 5, 8, 10, 12 एवं 15 फरवरी को यह ट्रेन रद्द रहेगी।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!