डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक से 36.97 लाख रुपये ठगे

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • पीड़ित के साइबर थाना आने पर 2 लाख कराया गया होल्ड

रायगढ़ । जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हुए विद्युत विभाग के एक सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक से 36,97,117 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित द्वारा 17 फरवरी 2026 को साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 308(6), 318(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि वह जनवरी 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी से पर्यवेक्षक (Supervisor) के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। 14 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का कॉल आया, जिसने स्वयं को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) से संबंधित बताते हुए कहा कि उसके पहचान पत्र का उपयोग कर जियो कंपनी का मोबाइल नंबर लेकर गलत गतिविधियां की जा रही हैं। इसके बाद कॉल को तथाकथित टेलीकॉम अधिकारी एवं दिल्ली के बारह खंभा रोड पुलिस स्टेशन के फर्जी अधिकारी से कनेक्ट कराया गया, जिन्होंने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी।

इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर स्वयं को आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर बताया और पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हुए कहा कि उसके खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज है और उसे जांच में सहयोग करना होगा। ठगों ने पीड़ित से उसके बैंक खाते, संपत्ति और अन्य वित्तीय जानकारी ली तथा यह कहकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई कि जांच पूरी होने के बाद राशि वापस कर दी जाएगी।

ठगों की धमकी और दबाव में आकर पीड़ित ने 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच कुल 36,97,117 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद साइबर थाना में शिकायतकर्ता आने पर तत्काल रिपोर्ट करने पर लगभग 2 लाख रुपये होल्ड कराया गया ।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान में पीड़ित को बताया कि वे जितनी जल्दी शिकायत लेकर थाने आते या नेशनल साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करते तो उनके रुपए होल्ड कराया जा सकता था। पीड़ित के रिपोर्ट पर रायगढ़ साइबर थाने द्वारा बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं रायगढ़ एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा कभी भी मोबाइल कॉल, वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं किया जाता और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए जाते हैं।

तो हेल्प लाइन 1930 या साइबर थाना में करें शिकायत
इस प्रकार के कॉल पूरी तरह साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं। नागरिक ऐसे कॉल से सावधान रहें, किसी भी स्थिति में अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।”

Latest

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.) में पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु...

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के...
Raigarh
0
minutes

नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में...

मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदम — पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी जनतांत्रिक प्रक्रिया संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज के...
छत्तीसगढ़
0
minutes

लैलूंगा के कुंजारा में खुलेगा एएनएम कॉलेज और छात्रावास

आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का द्वारा कलेक्टर ने प्रस्तावित कॉलेज, छात्रावास और अन्य जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया, उच्च गुणवत्ता...
Chhattisgarh
0
minutes

संघ के 100 वर्ष पर आधारित फिल्म ‘शतक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री

सीएम ने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की...
Chhattisgarh
0
minutes
error: Content is protected !!