डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की दी गई स्वीकृति, CM बोले विकास को मिलेगी नई गति

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

रायपुर। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्वीकृति के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। यह निर्णय औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढाँचे का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है, जो राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि बिलासपुर एयरपोर्ट सहित पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई दिशा प्रदान करेगी तथा प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएगी।

Latest

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अशोक जायसवाल को किया जिला बदर

जांजगीर-चांपा । जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक...
Janjgir - Champa
0
minutes

धोखाधड़ी: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस...

कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रूपये का किया था धोखाधड़ी जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम के...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवैध रेत उत्खनन: परिवहन करते अकलतरा पुलिस ने 14 हाइवा वाहन...

हाइवा वाहन चालक/मालिकों के विरुद्ध धारा गौड़ खनिज अधिनयम के तहत हुई कार्यवाही जांजगीर-चांपा। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...
Janjgir - Champa
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शनिवार को विज्ञान मेला का आयोजन प्रधान पाठक डॉ उमेश कुमार दुबे के निर्देशन में किया...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!