- बाएं हाथ में घड़ी है
जांजगीर। ग्राम दुरपा के भदका जंगल में आज अज्ञात व्यक्ति कि लाश पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

आपको बता दें..थाना शिवरीनारायण अंतर्गत आज दिनांक 16 जनवरी को एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 60 वर्ष) का शव ग्राम दुरपा के भदका जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
मृतक का रंग गेहूंआ, कद लगभग 6 फीट है। उसने सफेद शर्ट, ग्रे रंग का स्वेटर (जिस पर “UNDER THE WEATHER” लिखा है), काला फुल पैंट, ग्रे स्पोर्ट्स जूते एवं मेरून मोजा पहन रखा था। बाएं हाथ में PHILIPS कंपनी की घड़ी पाई गई है।
शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवरीनारायण में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पहचान होने पर सूचित करें
यदि किसी भी व्यक्ति को अज्ञात मृतक के बारे में उनको पहचानते/ जानकारी हो तो कृपया निम्न मोबाइल नंबर में सूचित किया जा सकता है।
थाना शिवरीनारायण पुलिस मोबाइल नंबर 9479191118
पुलिस कंट्रोल रूम – मोबाइल नंबर 9479193199





