सोनादुला के खरीदी प्रभारी के विरुद्ध बर्खास्तगी की हुई कार्रवाई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

सक्ती। सरकार की धान खरीदी नीति 2025-26 के उल्लंघन एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप में उपार्जन केंद्र सोनादुला के धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के अंतर्गत संचालित उपार्जन केंद्र सोनादुला में धान खरीदी के दौरान नियमों की अनदेखी, गड़बड़ी एवं लापरवाही के प्रकरण सामने आए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

इस संबंध मे कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती द्वारा प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोता को निर्देश जारी करते हुए  हेमंत चंद्रा को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!