नव नियुक्त मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा बिलासपुर–गेवरारोड सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • यात्री सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के नव नियुक्त मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा आज अकलतरा–चांपा–गेवरारोड रेल खण्ड का विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों एवं मध्यवर्ती खण्डों का गहन अवलोकन करते हुए यात्री सुरक्षा, संरक्षा मानकों तथा रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

मंडल रेल प्रबंधक ने अकलतरा, जांजगीर-नैला, कोरबा एवं गेवरारोड स्टेशनों का क्रमवार निरीक्षण किया। उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण की शुरुआत अकलतरा स्टेशन से की गई, जहाँ उन्होंने पैनल रूम, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात जांजगीर-नैला स्टेशन में पैनल रूम तथा यार्ड में सिग्नल एवं प्वाइंट्स की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संरक्षा मानकों की समीक्षा की।

चांपा–गेवरारोड सेक्शन के मध्य विंडो ट्रेलिंग के दौरान विभिन्न स्टेशनों के यार्ड, क्रॉसिंग, पॉइंट्स, लॉन्ग लूप्स आदि का सूक्ष्म संरक्षा निरीक्षण किया गया।
गेवरारोड स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने अवसंरचना विकास कार्यों एवं यार्ड रि-मॉडलिंग की प्रगति का जायजा लिया। तत्पश्चात वे कोरबा स्टेशन पहुँचे, जहाँ स्टेशन क्रू लॉबी, रनिंग रूम, पैनल, पॉइंट्स तथा पीडब्ल्यूआई कार्यालय में नाईट पेट्रोलिंग/की-मेन कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!