नहाने के दौरान हादसा: हसदेव नदी में डूबने से 3 दोस्तों की मौत

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • मृतकों में एक ASI का बेटा‚ 26 घंटे बाद तीनों शव बरामद

जांजगीर| हसदेव नदी में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने 26 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए। मृतकों में नेल्सन लकड़ा जो सक्ती जिले में पदस्थ ASI नजारियूस एक्का का बेटा था। युवराज राठौर 14 के पिता दिनेश राठौर प्लांट कर्मचारी हैं, जबकि रुद्र सिंह राज 11 के पिता जयचंद राज किराना दुकान चलाते हैं। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बच्चों की तस्वीरें-

नेल्सन लकड़ा (15) कक्षा 9वीं का छात्र था।
⇒ नेल्सन लकड़ा (15) कक्षा 9वीं का छात्र था
युवराज (14) कक्षा आठवीं का छात्र था।
⇒ युवराज 14 कक्षा आठवीं का छात्र था
रुद्र राज (11) कक्षा पांचवीं का छात्र था।
⇒ रुद्र राज 11 कक्षा पांचवीं का छात्र था 

तीनों दोस्त स्कूल की छुट्टी होने के कारण बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। त्रिदेव घाट के पास उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद SDRF और पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया।

⇒ हसदेव नदी के पानी का प्रवाह रोका गया

बच्चों के लापता की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस, SDRF टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। SDM पवन कोसमा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, ताकि तलाशी अभियान में तेजी लाई जा सके।

बुधवार को दिन में तीनों बच्चों की तलाश लगातार जारी रही। लेकिन शाम होने के बाद अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह तलाशी के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए।

 

नदी किनारे बच्चों के सैंडल, कपड़े और साइकिल मिले हैं। - Dainik Bhaskar
⇒ छात्र रूद्र का शव बरामद कर लिया गया है
युवराज राठौर का शव भी बरामद कर लिया गया है।
⇒ युवराज राठौर का शव भी बरामद कर लिया गया है
सुबह 6 बजे से गोताखोरों की टीम छात्रों की तलाश में जुटी रही।
⇒ गोताखोरों की टीम छात्रों की तलाश में जुटी रही
घटना वाली जगह पर मोटर बोट से सर्चिंग की गई।
⇒ घटना वाली जगह पर मोटर बोट से सर्चिंग की गई
बच्चों की साइकिल और सैंडल हसदेव नदी किनारे मिली थीं।
⇒ बच्चों की साइकिल और सैंडल 
बच्चों के कपड़े भी पुलिस टीम ने बरामद किए गए।
⇒ टीम ने बरामद किए बच्चों के कपड़े 

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes