निरीक्षण: कलेक्टर ने हनुमान धारा में साफ-सफाई एवं प्रस्तावित निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज चांपा के हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हनुमान धारा में साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त किया एवं नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए तथा प्रस्तावित निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के कड़े निर्देश अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए चांपा क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु कुदरी बैराज से जलापूर्ति प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करने कहा। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रामबांधा तालाब की साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने चांपा नगर में स्वच्छता अभियान चलाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

Latest

प्रशिक्षण महाभियान: अमर सुल्तानिया ने संगठन विस्तार के दिए मंत्र, कार्यकर्ताओं...

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026‘ के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक...
Janjgir - Champa
0
minutes

कृषि मंत्री का बहनोई बनकर 23 लाख ठगे, मंत्रालय में पहुंच...

रायगढ़ जिले में मंत्रालय में जॉब दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख की ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार...
Chhattisgarh
0
minutes

Breaking news :बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को...

बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात नई दिल्ली/- छत्तीसगढ़ के...
Chhattisgarh
0
minutes

SC/ST विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: उत्कृष्ट आवासीय संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु रूचि...

  जांजगीर। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण...
Chhattisgarh
0
minutes