पंचायत चुनाव के समय भी हुआ था विवाद, दिवाली के दिन फोन कर बुलाया, गाली गलौज की बाद में घर घुस कर कर दी हत्या

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के चारों आरोपी

2 नाबालिग सहित छह लोगों ने की थी बालमुकुंद की हत्या, चार आरोपी भेजे गए जेल

सीसी कैमरा से पकड़े गए आरेापी तालाब किनारे बनाया प्लान

जांजगीर। कोटमीसोनार में दिवाली की रात हुई बालमुकुंद सोनी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में दो नाबालिग और दो अठारह साल के तथा एक 29 और एक 28 साल का युवक शामिल है। हत्यारों के अनुसार बालमुकुंद से पंचायत चुनाव के समय भी इनका विवाद हुआ था। लेकिन मामला थाना नहीं पहुंचा था। घटना दिनांक 20 अक्टूबर दिवाली की रात आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से उसकी हत्या की प्लानिंग की। पहले उसे फोन कर बुलाने का प्रयास किया गया, नहीं आया तो उसके घर घुसकर उसकी हत्या कर दी।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर में पुलिस घटना स्थल पहुंची। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरा से फुटेज खंगाला गया। फूटेज में घटना दिनांक समय को मृतक के घर के पास रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो, सौरभ पाठक, लक्की पाण्डेय उर्फ चन्द्रहास, शिवांस पाण्डेय सभी निवासी कोटमीसोनार तथा शान खान निवासी बिलासपुर व अन्य साथियों सहित कोटमीसोनार में तालाब के पास इकट्ठा हुए और मृतक बालमुकुंद को लक्की उर्फ चंद्रहास पाण्डेय रात्रि 11/30 बजे लगभग बार बार फोन किया और बालमुकुंद को गली गलौच कर धमकाने लगे परन्तु बालमुकुंद फोन को काट के रख दिया।

दरवाजा तोड़कर रोशन मानिकपुरी और सौरभ पहले घुसे

तालाब के पास मारने का प्लान बनाए उसके बाद सभी लोग बालमुकुंद सोनी के घर गए वहां परेशान करने के नियत से उसके घर में फटाखा फेंककर फोड़ने लगे जिससे बाल मुकुंद सोनी बाहर निकलकर मना किया तो सभी लोग उसे अश्लील गाली गलौच करने लगे परन्तु विवाद बढ़ते देख बालमुकुंद घर के अंदर चला गया, रोशन मानिकपुरी और सौरभ का पूर्व से लड़ाई झगड़ा मृतक बालमुकुंद सोनी से था जो गुस्से में आकर दोनों बालमुकुंद के घर के दरवाजा को लात मारकर तोड़ कर अंदर गए पीछे पीछे बाकी आरोपी भी अन्दर गए और मृतक बालमुकुंद सोनी को बटनदार चाकू से मारकर हत्या कर दी
पंचायत चुनाव के समय भी हुआ था विवाद
पंचायत चुनाव के समय मृतक बालमुकुंद सोनी से विवाद हुआ था जिसमे बालमुकुंद के साथ मारपीट किये थे परन्तु बालमुकुद थाना में रिपोर्ट नहीं कराया था। 3- 4 दिन पूर्व भी बालमुकुंद सोनी का विवाद हुआ था उस समय बालमुकुंद सोनी रोशन व सौरभ पाठक का नाम लेकर गाली गलौज किया था उस दिन रोशन दास, सौरभ पाठक का बालमुकुंद से विवाद हुआ था उसी बात का गुस्सा था इस वजह से दिवाली की रात्रि लगभग 11 से 12 बजे आरोपियो के द्वारा कोटमी तालाब के पास प्लानिंग करके उसके घर जाकर बाल मुकुंद का हत्या कर दिए । आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू, घटना में उपयोग 2 मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

हत्यारों में 18 साल के दो आरोपी

1. रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो उम्र 18 वर्ष 9 माह निवासी कोटमीसोनार
2. शिवांश पाण्डेय उर्फ शिवा उम्र 18 वर्ष निवासी हटरी चौक कोटमीसोनार
3. चंन्द्रहास पाण्डेय उर्फ लक्की उम्र 29 वर्ष निवासी सोनार पारा कोटमीसोनार
4. रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक उम्र 28 वर्ष निवासी हटरी चौक कोटमीसोनार

बालमुकुंद की हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

पटाखा की आवाज़ से मां को हो रही थी परेशानी, मना करने पर युवक की हत्या

 

कैमरे में संदेही :पहले भी हुआ था विवाद, पटाखा बना कारण हत्या के आरोप में आधा दर्जन हिरासत में

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!