
कोटमीसोनार में दिवाली की रात हुई वारदात
जांजगीर
पटाखे की शोर से बुजुर्ग और बीमार मां को परेशानी हो रही थी, जिसके कारण युवक बालमुकुंद सोनी ने युवकों को पटाखा फोड़ने से मना किया, उस समय तो युवक लौट गए बाद में उस युवक की लाश घर में पड़ी थी, आशंका है कि युवकों ने ही उसकी हत्या की होगी, पुलिस अभी इससे इनकार कर रही है
अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार के बजरंग चौक में बालमुकुंद सोनी (45 वर्ष) अपनी मां के साथ रहता था, दिवाली की रात गांव में सब दिवाली का उत्सव मना रहे थे. सूत्रों के अनुसार बालमुकुंद की मां बीमार है जिसके कारण पटाखों की तेज आवाज और रुक रुक कर हो रहे शोर के कारण बीमार मां को परेशानी हो रही थी, इसलिए बालमुकुंद सोनी ने पटाखा फोड़ रहे लोगों को मना किया, बताया जा रहा है पटाखा फोड़ने वाले लोग उस समय तो चले गए लेकिन मंगलवार की सुबह बालमुकुंद की रक्त रंजीत लाश उसके घर में पड़ी थी
25-30 वार किए हत्यारों ने
बालमुकुंद सोनी अपने घर में अकेले रहते थे, उसकी मां दूसरे कमरे में सोई थी, इसलिए वारदात की जानकारी उसकी मां को नहीं हो पाई मंगलवार को उसकी मां ने बेटे को मृत देखा हत्या की सूचना मिलने पर गांव में सनसनी फ़ैल गई, बताया जा रहा है कि हत्यारों ने धारदार चाकू से बालमुकुंद पर चाकू से करीब 25-30 वार किया है
6 माह पहले भी हुई थी हत्या
कोटमी सोनार में छह माह पहले भी एक व्यक्ति की हत्या की गई थी, बिलासपुर जिला के करीब व जांजगीर चाम्पा का बॉर्डर होने के कारण आपराधिक घटना अधिक होने के कारण कुछ माह पहले ही कोटमी सोनार में पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया है
सीसी कैमरा फूटेज खंगाल रही पुलिस
युवक की हत्या के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि हत्या की वजह क्या है किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस ने सीसी कैमरे से फूटेज निकालना शुरू कर दिया है





