परेशानियों का सफ़र आज से, 18 तक नहीं चलेंगीं ये ट्रेन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

 

*अकलतरा स्टेशन में रिमोडलिंग व चौथी लाइन  कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।*

बिलासपुर :-

हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर- चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा |

*अकलतरा चौथी लाइन का कार्य को रिसेड्यूल किया गया था अब यह कार्य 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा*

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
*रद्द होने वाली गाडियां:-*
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 12 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 12 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 12 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

*गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ -*

👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
👉 दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

यात्रियों की सुविधा हेतु  प्रबंध
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

Latest

परेशानियों का सफ़र आज से, 18 तक नहीं चलेंगीं ये...

  *अकलतरा स्टेशन में रिमोडलिंग व चौथी लाइन  कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।* बिलासपुर :- हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व...
Bilaspur
0
minutes

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय...

  *वित्त मंत्री ने कहा:- राज्य शासन की सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा* *नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : अकलतरा का सचिन पान मसाला पाया गया अमानक

असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध *प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं* *OCENO ब्रांड के पानी...
Chhattisgarh
0
minutes

अनोखी पहल जांजगीर जिले में नदी में डाली जा रही अवैध...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की पहल  लगभग 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाया गया, 2 हाईवा वाहन जब्त जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार...
Chhattisgarh
0
minutes