पोषण और नियमित दवा सेवन से ही संभव है टीबी से पूर्ण उपचार : चौधरी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को मिला पोषण संबल
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 30 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

रायगढ़।  जिला चिकित्सालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के कर-कमलों से टीबी उपचाररत मरीजों को अतिरिक्त पोषण के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 30 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि टीबी के उपचार में नियमित दवा सेवन के साथ-साथ पौष्टिक आहार का विशेष महत्व है। उन्होंने उच्च जोखिम समूह के मरीजों से समय पर दवाइयां लेने एवं नियमित जांच कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले में संदेहास्पद अथवा टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार एवं समुचित स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में महापौर जीववर्धन चौहान, जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त ब्रजेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार पटेल, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. जय कुमारी चौधरी सहित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.  ए.के. कुशवाहा, डॉ.  पी.के. गुप्ता, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ.  सुषमा एक्का, डॉ. ज्योति एक्का, डॉ.  पी.के. चेतवानी तथा अस्पताल प्रबंधक डॉ. देवेंद्र गुज्जर उपस्थित थे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!