- एक शिक्षक व सीएएफ के जवान सहित चार गिरफ्तार..
- घटना के मास्टरमाइंड एक शिक्षक एवं एक सी एफ का जवान जो लंबे समय से है कर्तव्य से अनुपस्थित..
- आरोपियों द्वारा प्रोफेसर से ₹ 14,00,000 की निकासी करा ली गई थी लेकिन सूझबूझ से पैसे हुए वापस बैंक में जमा..
- आरोपी भवतरा, कुथुर, चेउ डीह, अकलतरा के..
जांजगीर।
प्रोफ़ेसर को फोन कर बुलाकर उसका अपहरण कर लिया, आरोपियों ने उसका न्यूड वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग की, आरोपियों ने 14 लाख रूपये भी उसके खाते से निकलवा लिए, पुलिस ने मास्टर माइंड एक शिक्षक और एक सीएएफ के जवान सहित चार आरोपी व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
शिवरीनारायण टी आई प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर को 28 नवंबर 2025 को उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर खरौद बुलाया और फिर उन्हें अगवा कर लिया। आरोपी उसे केसला के बांध के पास ले गए और मारपीट की उसके मोबाइल से 2200 रुपये ट्रांसफर कर लिया मोबाइल को चेक किया तो प्रोफेसर के खाते में बड़ी रकम जमा थी आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और उनका न्यूड वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे, प्रोफेसर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
अपना दिलाया रकम वापस लेने शिक्षक ने बनाया प्लान
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेउडीह में पदस्थ शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे ने भवतरा के भगोड़े सीएएफ जवान करण दिनकर को ब्याज में किसी से 8 लाख 50 हज़ार रुपये दिलाये है उसे वह वापस मांग रहा था करण पैसा होने पर वापस करने की बात कहता था इसलिए शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे ने ही प्रोफेसर से बड़ी रकम मिलने की जानकारी दी और प्लान बनाया
अपहरण के बाद बैंक में ही बंधक बना कर उसके घर गए चेक लेने
आरोपियों ने प्रोफेसर का वीडियो बनाने के बाद उसका अकाउंट चेक किया और उसे बैंक ले गए जहाँ उसे रखकर चेक लेने गए और चेक में 1400000 लाख रुपये भरवा कर निकलवा भी लिए फिर बाद में जमा करवा दिए
गिरफ्तार आरोपी..
01. करन दिनकर उम्र 29 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं.9 भवतरा (सीएएफ जवान)
02. अरूण मनहर उम्र 19 साल निवासी कुथुर
03. श्यामजी सिन्हा उम्र 24 वर्ष नि. अंबेडकर चौक रहसबेड़ा वार्ड नं. 15 अकलतरा
04. कार्तिकेश्वर रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार हा०मु० हा०मु० चेउडीह वृद्धविहार थाना पामगढ
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह साइबर सेल , सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





