बरमकेला के अपेक्स बैंक गबन मामला में शासन ने 20 नवंबर को गठित किया विशेष जाँच दल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • 8 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन ने अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में हुए ₹9.91 करोड़ के गबन मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए शासन ने इस मामले की सूक्ष्म जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय विशेष जाँच दल भी गठित किया है।

विशेष जाँच दल का गठन और सदस्य

पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 20 नवंबर 2025 को विशेष जाँच दल का गठन किया गया है, जिसमें मंजू महेन्द्र पांडे, उप आयुक्त सहकारिता, जिला जांजगीर-चांपा, व्यासनारायण साहू सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला रायगढ़, मेसर्स पीयूष पी. जैन एंड एसोसिएट्स: चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म भिलाई सदस्य के रुप में शामिल है।

जाँच, एफआईआर और मुख्य दोषी

तत्कालीन शाखा प्रबंधक डी आर वाघमारे सहित 8 अधिकारी, कर्मचारी और आउटसोर्सिंग स्टाफ को नामजद किया गया है। आरोपियों ने 887 किसानों के केसीसी खातों में हेरफेर कर ₹9,91,20,877.69 का गबन किया, जिसका थाना बरमकेला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। शासन का संकल्प
यह विशेष दल 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा ताकि गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जा सके। शासन किसानों के हितों की रक्षा और दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है l

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!