एक्सीडेंट: रायगढ़ कलेक्टर के पिता घायल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • चार पहिया वाहनों में आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों को भी आई चोंट।

रायगढ़। ग्राम धनगर के पास एनएच-49 में बीच सडक़ पर खड़े चार पहिया वाहनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई है इस हादसे में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता घायल हो गए हैं ।

वहीं दूसरे चार पहिया वाहन में सवार तीन युवक भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया गया है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी की रविवार रात करीब 8 बजे इनोवा कर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम धनागर के पास एनएच-49 पर पेट्रोल पंप के समीप सडक़ पर बैठे मृत कुत्ते को देखकर वाहन को किनारे से निकालने का प्रयास किया था, कि  खरसिया की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने इनोवा कार को ठोकर मार दिया, दोनों वाहनों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत से इनोवा कार में सवार कलेक्टर के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी व डिजायर कार सवार सिद्धार्थ सिदार (24 वर्ष), राकेश डनसेना (28 वर्ष) निवासी कोसमनारा, हेतराम (32 वर्ष) निवासी कलमी घायल हो गए हैं। साथ ही दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि कलेक्टर के पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी के कंधे में गंभीर चोट आई है वही तीनों युवकों के सिर में चोंटे आई है ।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes