ऑडिटोरियम हॉल में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान का हुआ समापन कार्यक्रम

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज क्वेश्चन का भी किया गया आयोजन

जांजगीर। ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में महिला सुरक्षा को लेकर जन- जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजन हुआ।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा पुलिस रजत जयंती के अवसर पर CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान दिनांक 01 जनवरी से 11 जनवरी तक चलाया गया।

जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास की बालिकाएं तथा भीमा तालाब एवं वार्ड क्रमांक 13 जांजगीर के महिला कमांडो तथा पतंजलि महिला समूह एवं vip सखी समूह के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानून संबंधी जानकारी से अवगत कराना था।

अभियान के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र, ग्राम सभाओं, कार्यशालाओं, संवाद कार्यक्रमों तथा पंपलेट वितरण के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 112/181 आदि की जानकारी दी गई।

समापन अवसर पर CSP जांजगीर ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपराधों की सूचना देने, कानून का सहयोग करने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस जन जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम दिनांक 11.01.2026 को ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सांसद कमला देवी पाटले सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन, महिला समूह, छात्र- छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes