बेमेतरा जिला में इस बार बारिश कम, यहां छोड़कर बाकी 32 जिलों में बीमारी से बच जाए तो होगा धान का बम्पर उत्पादन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
खेत में लगी धान की फसल

रायपुर

प्रदेश में इस बार धान और सब्जियों का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। मंत्रालय तक जिलों से पहुंची रिपोर्ट के अनुसार, 33 में से केवल बेमेतरा जिला ऐसा है जहां औसत से 40% कम बारिश हुई। इससे किसान चिंतित हैं।

बस्तर संभाग के चार जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में अधिक वर्षा हुई है, लेकिन इसके बावजूद फसलों को कम नुकसान की संभावना जताई गई है। केंद्रीय मंत्रालय की एनडीआरएफ टीम ने इन जिलों का दौरा कर रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है।

एग्रीस्टेक पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन तभी बेच पाएंगे धान

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए केवल समितियों में ही रजिस्ट्रेशन ज़रूरी नहीं है बल्कि प्रत्येक किसान को केंद्र सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल पर भी पंजीयन कराना होगा, इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर किसान धान नहीं बेच पाएंगे

डिजिटल सर्वे से धान का रकबा तय

डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत 23 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई का ऑनलाइन निर्धारण किया गया है। 20 हजार गाँवों में 2 अक्टूबर से मैन्युअल गिरदावरी के डेटा का ग्रामसभा में वाचन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, 33% या अधिक नुकसान को ही सूखा या अतिवर्षा माना जाता है। अब सूखा घोषित करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। 2017 के बाद से प्रदेश में किसी क्षेत्र को सूखा घोषित नहीं किया गया है। जानकारों का कहना है कि धान की कटाई के बाद ही अंतिम रिपोर्ट आएगी, पर अब तक के कैलकुलेशन से स्पष्ट है कि प्रदेश में अच्छा उत्पादन होगा। यदि किसी क्षेत्र में विपरीत परिस्थिति बनी भी, तो राज्य और केंद्र दोनों में एक ही पार्टी की सरकार होने से राहत में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes