
जांजगीर। भाजपा नरियरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कौशिक गुरूवार को दुर्घटना के शिकार हो गए। अकलतरा में उन्हें एक स्कार्पियो के चालक ने ठोकर मार दी। स्कार्पियो की ठोकर से प्रमोद कौशिक के सिर में चोट आई है और जांघ टूट गई है उसे चांपा के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।





