भारत ने ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज 2–1 से जीती : अभिषेक रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

पांचवां मैच बारिश के कारण बेनतीजा, अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया..

ब्रिस्बेन। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। 5वां और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। पहला मैच भी बेनतीजा था। चौथा और तीसरा मैच भारत ने जीता था। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीता था। बारिश के कारण जिस समय खेल रोका गया उस समय भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खाेए 52 रन बना लिए थे।

ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 4.5 ओवर में बगैर नुकसान के 52 रन ही बनाए थे कि मौसम खराब हो गया और खेल रोक दिया गया। ओपनर अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन पर नाबाद लौटे। बिजली कड़कने के कारण कुछ सीटें भी खाली करानी पड़ी। थोड़ी देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। करीब दो घंटे की बारिश के बाद मैच बेनतीजा कर दिया गया।

अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 161.38 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए। इसमें एक फिफ्टी शामिल रही।

ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत
इस सीरीज के जीतने के साथ भारत का ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर टी-20 सीरीज में नहीं हारने का रिकॉर्ड कायम है। टीम ने 2008 से अब तक ऑस्ट्रेलिया में 5 सीरीज खेली हैं। इनमें से 4 में जीत मिली है, जबकि दो ड्रॉ रही हैं।

1 विकेट अभी भी दूर हैं बुमराह विकेटों का शतक पूरा करने के लिए..
जसप्रीत बुमराह के पास आज टी 20 क्रिकेट मैचों में विकेटों का शतक पूरा करने का मौका था। टी 20 मैच में बुमराह के 99 विकेट हैं, शनिवार को आस्ट्रेलिया के विरूद्ध मैच में 1 विकेट लेते ही टी-20 में 100 विकेट पूरे कर लेते, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और इंडियन टीम को बॉलिंग का मौका ही नहीं मिला।

अर्शदीप हैं बुमराह से आगे..
इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह टी 20 क्रिकेट मैचों में 100 विकेट ले चुके हैं। इतना विकेट लेने वाले वे पहले भारतीय हैं, बुमराह इनसे एक विकेट दूर हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई 2021 में आखिरी बार लगातार 3 टी-20 गंवाए थे।
भारत को घर में सीरीज नहीं हरा सका ऑस्ट्रेलिया
भारत ने जनवरी 2016 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को लगातार 3 टी-20 हराए थे।
कंगारू टीम अपने होमग्राउंड पर कभी भारत को 2 प्लस मैचों की टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई। दोनों के बीच यहां 2 सीरीज ड्रॉ रहीं, वहीं 2 सीरीज भारत ने जीती हैं। एक बार विराट कोहली और एक बार एमएस धोनी कप्तान रहे। 2008 में भारत ने दौरे पर एक ही टी-20 खेला था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes