मनरेगा कार्य में अनियमितता: कलेक्टर के निर्देश के बाद तकनीकी सहायक का सेवा समाप्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

सक्ती। जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने मनरेगा कार्य में अनियमितता पर कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार मनरेगा में 19.28 लाख की अनियमितता, काम शून्य, भुगतान पूरा” के संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत डभरा में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2023 में स्वीकृत कार्य (समुदाय के लिए शाखा नहर का कार्य, पुनरुद्धार कार्य – छुहीपाली माइनर एवं सिंघरा वितरक) की जांच कराई गई।

मौका जांच में उक्त स्वीकृत कार्य कराया जाना नहीं पाए जाने पर कार्यालयीन पत्र के माध्यम से नियमानुसार आरोप पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब चाहा गया। तत्पश्चात कार्यालयीन पत्र द्वारा अंतिम अवसर प्रदान करते हुए तकनीकी सहायक जनपद पंचायत डभरा संजय धीरहे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उत्तर प्रस्तुत करने कहा गया।

संजय धीरहे द्वारा प्रस्तुत जवाब में संबंधित कार्य नहीं किया जाना स्वीकार किया गया, साथ ही गलत तरीके से मूल्यांकन किया जाना भी पाया गया। उक्त कृत्य को अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में पाते हुए छत्तीसगढ़ संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत तकनीकी सहायक जनपद पंचायत डभरा संजय धीरहे की सेवा समाप्त की जाती है।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes