मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 30 जनवरी तक करें आवेदन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  •  कन्या की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है

जांजगीर| मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक एवं पात्र आवेदक अनिवार्य रूप से 30 जनवरी 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

योजना के अंतर्गत पात्रता की शर्तों के अनुसार कन्या की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं। साथ ही आवेदिका का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आयु सत्यापन हेतु 5वीं, 8वीं अथवा 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड जिसमें कन्या का नाम दर्ज हो की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।

इसके अतिरिक्त आवेदिका के प्रथम विवाह होने संबंधी नोटरी से शपथ पत्र तथा माता-पिता का सहमति पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!