मेंहदी नहीं सूखी थी दुल्हन के हाथों की, हादसे में पति की हो गई मौत, पांच चिताएं जली एक साथ।

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • गांव भर के लोग उमड़े श्रद्धांजलि देने ।
  • मंगलवार की रात NH में स्कार्पियो टकराई हाइवा से सेना के दो जवान सहित 5 की ऑन स्पॉट मौत।
  • तीन गंभीर, बिलासपुर किए गए रेफर, नवागढ़ में विवाह की खुशियां बदली मातम में।

जांजगीर। जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में NH-49 पर रात 12:30 बजे स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG11BS3974 और ट्रक वाहन क्रमांक OD23P6037 में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य 3 घायलों को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है।
सभी मृतक, नवागढ़ के रहने वाले थे। और बारात से लौटते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ है. सभी मृतक और घायल, एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. 5 मृतकों में से 2 सेना के जवान भी बताए जा रहे हैं, जिसमें एक की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी।

 

मृतक: पोमेश्वर और राजेंद्र ( सेना के जवान )

नवागढ़ से स्कार्पियो में सवार होकर जयराम देवांगन पिता विमल देवांगन का बारात पंतोरा गांव गए थे. वहां से लौटते वक्त देर रात सुकली गांव में NH-49 पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की भी मौत हो गई, वहीं अन्य 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के 5 लोगों की मौत के बाद लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर, वाहन छोड़कर फरार है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

 

इसी दूल्हे की हुई है मौत.., सेना के जवान की शादी 19 नवंबर को हुई थी उसी अवसर का दृश्य।  

घटना की पल-पल का अपडेट आपको फोटो -वीडियो के माध्यम से दिखायेगा janjgirjunction.com

  • 5 मृतकों के नाम….
इन पांच लोगों की हुई है मौत..

1.राजेन्द्र कश्यप उम्र 28 वर्ष ( सेना का जवान)ड्यूटी से 14 नवम्बर को छुट्टी पर घर आया था। दो भाई एक बहन है।

2.पोमेश्वर जलतारे 32 वर्ष (सेना का जवान ) 8 नवम्बर को छुट्टी पर घर आया था। 4 साल पहले शादी हुई है 1 बेटा है 2 साल का। दो भाई एक बहन है।

3. विश्वनाथ देवांगन45 वर्ष 3 बेटे

4.कमलनयन  साहू 24 वर्ष ।

5. भूपेंद्र साहू निवासी नवागढ़ ।

  • तस्वीरों में देखिए गांव की स्थिति..

  • सेना के जवान सहित 3 अन्य लोगों की निकली शवयात्रा ,सैनिकों ने दी सलामी…

  • 5 युवाओं की मौत से बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक।
    बारात से लौटते समय सुकली मोड़ पर हुए हादसे में सेना के दो जवान सहित नगर पंचायत नवागढ़ के 5 युवाओं की मौत से नगर पंचायत नवागढ़ में शोक का माहौल है, पूरा गांव इस हादसे से दुखी है, शहीदों को जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में सलामी दी गई वहीं घटना से आहत नगर के तिहारु देवांगन को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई।

 

 

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!