”यति यतनलाल सम्मान” चांपा के भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को मिला, पत्रकार भी हुए सम्मानित….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

♦ पांच दिनों तक चले राज्योत्सव का हुआ समापन, उप राष्ट्रपति ने किया  प्रतिभाओं का सम्मान..

    रायपुर ∫ राज्योत्सव के समापन अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इनमें बॉलीवुड फिल्म डायरेक्ट अनुराग बसु, छत्तीसगढ़ी फिल्म राइटर, डायरेक्टर समेत अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियां शामिल हैं।सम्मानित होने वाली संस्थाओं में चांपा का भारतीय कुष्ठ निवारक संघ भी शामिल है। इस संस्था को यति यतन लाल सम्मान से सम्मानित किया गया। उसके अलावा राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण,  खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोग शामिल हैं..

सम्मान प्राप्त करने वालों में..   

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार संदीप तिवारी, सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ला को मिला है। मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भावना पांडेय, दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज कुमार बाजपेयी को मिला है।
कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय भी मौजूद हैं। साय ने कहा कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित करना और उनके काम से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना है। कार्यक्रम की हर वर्ग सराहना कर रहा है।
सूची के अनुसार, ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान’ आदिवासी सामाजिक चेतना और उत्कृष्ट योगदान के लिए हिरेश सिन्हा का नाम घोषित किया गया है।
हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन में उत्कृष्ट काम करने के लिए किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से डायरेक्टर अनुराग बसु को मिला है। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार संदीप तिवारी, सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ला को मिला है।
राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को प्रदान किया। गुण्डाधूर सम्मान  ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव, मिनीमाता सम्मान  ललेश्वरी साहू दुर्ग, गुरूघासीदास सम्मान संयुक्त रूप से भुवनदास जांगड़े बेमेतरा एवं  शशि गायकवाड़ बलौदाबाजार-भाटापारा, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डोमा जिला धमतरी, हबीब तनवीर सम्मान डॉ. कुंज बिहारी शर्मा जिला रायपुर, महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान  चांदनी साहू जिला बिलासपुर को प्रदान किया गया।

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान  राजेश अग्रवाल जिला रायपुर, पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान डॉ. चिंतरंजन कर जिला रायपुर, चक्रधर सम्मान पंडित कीर्ति माधव लाल व्यास जिला दुर्ग, दाऊ मंदराजी सम्मान शम रिखी क्षत्रिय जिला दुर्ग, डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार संयुक्त रूप से  थनेन्द्र कुमार साहू जिला धमतरी एवं वामन कुमार टिकरिहा जिला बलौदाबाजार, महाराजा अग्रसेन सम्मान  राजेन्द्र अग्रवाल राजू जिला बिलासपुर, चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया हिन्दी डॉ. संदीप कुमार तिवारी रायपुर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी का पुरस्कार संयुक्त रूप से डॉ. सोमेश कुमार पटेल एवं  अभिषेक शुक्ला रायपुर, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया अंग्रेजी  भावना पाण्डेय जिला दुर्ग, दानवीर भामाशाह सम्मान  नीरज कुमार बाजपेयी जिला राजनांदगांव, धन्वन्तरि सम्मान डॉ. अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ,  बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार  सुखदेव दास जिला रायपुर को प्रदान किया गया।

इसी तरह डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था ग्राम दमकसा जिला कांकेर, रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार संयुक्त रूप से  मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम जिला दुर्ग तथा एनटीपीसी लिमि. लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पुसौर जिला रायगढ़ , पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान  योगेश कुमार साहू जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान  मनीष तिवारी जिला रायपुर, देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार  रोहित कुमार कोसरिया जिला महासमुंद, किशोर साहू सम्मान  सुनील सोनी जिला रायपुर, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान  राकेश तिवारी जिला रायपुर, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. विनोद कुमार वर्मा जिला बिलासपुर, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण  अनुराग बसु मुम्बई को प्रदान किया गया।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!