जांजगीर। राज्य कर्मचारी संघ के इस माह प्रस्तावित राज्य स्तरीय अधिवेशन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सोमवार को बलौदा ब्लॉक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी की मौजूदगी में ब्लॉक पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई।
बैठक में अधिवेशन की व्यवस्थाओं, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्रम के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई। सबसे खास बात यह रही कि इस बार अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की पुष्टि कर दी गई है। इससे संगठन में उत्साह और बढ़ गया है।
बैठक में जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी, जिला सचिव विक्रांत साहू, बलौदा ब्लॉक सचिव विजय देवांगन, अकलतरा ब्लॉक से प्रियंका सिंह सेंगर, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुमनलता यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद





