- इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा..
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर ही आधुनिक एवं सुविधायुक्त तकनीकी का उपयोग कर यात्री गाड़ियों की समयबद्धता तथा अधिक से अधिक ट्रैफिक के लिए प्रयासरत है। आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के अंतर्गत गाड़ी परिचालन में संरक्षा को और बेहतर बनाने के साथ ही लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी तथा गाड़ियों की गतिशील परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड कर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में परिवर्तित किया जा रहा है ।
इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा | इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा |
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
- रदद होने वाली गाडियां..
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी :-
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
⇒ दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।





