देखिए धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर के साथ मारपीट का वीडियो..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • धान लौटाने से नाराज किसान ने खरीदी केन्द्र के ऑपरेटर से की मारपीट..

जांजगीर। धान खरीदी केंद्र भडेंसर में 4 दिसंबर को किसान पिता-पुत्र ने मिलकर कंप्यूटर ऑपरेटर की पिटाई कर दी।
किसानों के धान में अधिक नमी पाए जाने पर उसे वापस करने की बात से वे नाराज हो गए और अचानक ऑपरेटर पर हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो अब वायरल हो रहा है।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुनंद के उपार्जन केंद्र भडेंसर में गुरुवार सुबह धान खरीदी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट की नौबत आ गई। पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत राठौर ने बताया कि वह संविदा नियुक्ति पर उपार्जन केंद्र में पदस्थ हैं। रोज की तरह 4 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे वे केंद्र में किसानों के धान की नमी जांच कर रहे थे। नमी सही होने पर धान को फड़ में प्रवेश दिया जा रहा था, जबकि ज्यादा नमी वाले धान को बाहर कर दिया गया था। हेमंत राठौर के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे गांव के मोहरसाय यादव अपने बेटे धरमसिंह यादव के साथ धान लेकर पहुंचे।

मशीन में नमी जांच करने पर धान में अत्यधिक नमी पाई गई। जिस पर ऑपरेटर ने उन्हें धान वापस ले जाने की सलाह दी। इसी बात पर मोहरसाय और उसका पुत्र भड़क पीड़ित के अनुसार दोनों पिता-पुत्र ने धान वापस ले जाने से इनकार करते हुए जबरन धान स्वीकार करने का दबाव बनाया और वहीं गाली-गलौज शुरू कर दी। जब हेमंत ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से उसके सीने और पेट में मारपीट की।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes