सरखों और सिउड़ में बनेगा गौरव पथ, विधायक ने किया भूमिपूजन..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम सरखों एवं सिउंड़ में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 52 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी.रोड का भूमिपूजन किया। ज्ञात हो कि ग्राम सरखों के सरपंच श्रीमती प्रीति बल्लू राठौर एवं ग्राम सिउंड़ के सरपंच श्री नकुल सूर्यवंशी ने ग्रामवासियों सहित विधायक ब्यास कश्यप से मुलाकात कर ग्राम विकास के लिए सी.सी. रोड निर्माण कराने की मांग रखी थी।

ग्रामवासियों की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम सरखों में फकीर के घर से लेकर बैगा पारा तक तथा ग्राम सिउंड़ में मुख्य नहर पुल से गोसाईं तालाब की ओर सी.सी.रोड सह नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा को सौंपा तथा इसकी शीघ्र स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

ब्यास कश्यप की मांगों पर विचार करते हुए पंचायत मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत उक्त दोनों कार्यो के लिए 51 लाख 69 हजार रूपये राशि की स्वीकृति प्रदान की, जिसमें ग्राम सरखों में फकीर के घर से बैगा पारा तक नाली सह सी.सी. रोड निर्माण के लिए 24 लाख 52 हजार रूपये तथा ग्राम सिउंड़ में मुख्य नहर पुल से गोसाईं तालाब की ओर सी.सी. रोड सह नाली निर्माण के लिए 27 लाख 17 हजार रूपये शामिल हैं।

उपरोक्त दोनों कार्यो के लिए भूमिपूजन विधायक ब्यास कश्यप के द्वारा किया गया है। ग्राम सरखों में भूमिपूजन कार्यक्रम में गांव के सरपंच  प्रीति बल्लू राठौर, क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य  पूर्णिमा रामकृपाल सिंह, उप सरपंच रिकी गोलू लाठिया, लाला साहू, अरविंद धीवर, योगेश रत्नाकर, रामकृपा करियारे सहित अन्य ग्रामवासी तथा ग्राम पंचायत सिउंड में भूमिपूजन कार्यक्रम में गांव के सरपंच नकुल हंसराज, क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य  बृहस्पति श्यामनाथ कश्यप, सचिव उत्तम कुमार गोयल, उप सरपंच संतोष राठौर, चंदराम कश्यप, कुश साहू, दुकालूराम धीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes