धान खरीदी व्यवस्था पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

कलेक्टर महोबे की अध्यक्षता में हुई बैठक..

● समितियों की होगी ग्रेडिंग, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान..

जांजगीर।
समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज ऑडिटोरियम में व्यापक प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड, मंडी, समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पंजीयन, सत्यापन, तौल, भंडारण, परिवहन और भुगतान की कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी से लेकर उठाव तक की सभी गतिविधियों पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो सके।

प्रशिक्षण में तकनीकी समस्याओं का किया समाधान..

प्रशिक्षण में विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया गेट पास ऐप से फोटो एंट्री, स्टॉक एंट्री एवं किस्मवार स्टैकिंग, यूएफआर प्रगति, पीसी-एसएपी डेटा प्रविष्टि, रकबा समर्पण, सतर्क एप एवं धान खरीदी से संबंधित अन्य प्रक्रियाएँ।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों से प्राप्त समस्याओं और कठिनाइयों का तत्काल निराकरण भी किया गया।

⇒ यूएफआर पंजीयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश..

कलेक्टर महोबे ने निर्देश दिए कि यूएफआर में छूटे किसानों का खसरा जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि किसानों को धान बेचने में कोई समस्या न आए।यूएफआर पंजीयन के लिए किसानों को बी-1, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना होगा।उन्होंने कहा कि शेष यूएफआर पंजीयन को मिशन मोड में पूर्ण किया जाए।

गड़बड़ी रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश..

कलेक्टर ने टीमों को निर्देशित किया कि रकबा समर्पण अभियान प्रभावी रूप से चलाया जाए, जिससे खरीदी में गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो जाती है।मंडी और राजस्व टीम को अवैध धान संग्रहण तथा परिवहन पर लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।प्रत्येक खरीदी केंद्र में गेट पास में शत-प्रतिशत एंट्री अनिवार्य रूप से की जाए।सतर्क ऐप तथा प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो।नोडल अधिकारी संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों को खरीदी में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो तथा पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे।

⇒ समितियों की होगी ग्रेडिंग—उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान..

कलेक्टर महोबे ने बताया कि जिले में बेहतर कार्य करने वाली समितियों की ग्रेडिंग की जाएगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानो के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ सहित इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर, बिजली आपूर्ति आदि सुचारू रूप से उपलब्ध रहें।

कलेक्टर ने कहा—खरीदी में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता..

अपने संबोधन में कलेक्टर ने दोहराया कि जिले के सभी खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान हमारी प्राथमिकता हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यही हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, सर्व एसडीएम, खाद्य अधिकारी कौशल साहू सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes