विकास कार्यों की समीक्षा : कलेक्टर ने पीएम आवास 2.0 में तेजी लाने और 30 अप्रैल तक सभी लंबित आवास पूर्ण करने के दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर महोबे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावों की स्थिति, स्वीकृति एवं प्रेषण की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रस्तावों को शीघ्र तैयार कर तत्काल राज्य शासन प्रेषित किया जाए।

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक लंबित आवासों को हर हाल में पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जांजगीर एवं चांपा नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे जनभागीदारी के साथ अभियान के रूप में संचालित किया जाए, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने एवं शत-प्रतिशत अपशिष्ट प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जब स्वच्छता सैनिक घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आएं, तो नागरिक उन्हें सहयोग प्रदान करें तथा उन्हें धन्यवाद कर उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त करें।

इसके साथ ही उन्होंने आकांक्षीय शौचालय, मिशन अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes