विधायक को भेजा जेल तो कांग्रेसी उतरे आरोपी के समर्थन में

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के विधायकों ने आरोपी के समर्थन में किया शोसल मीडिया में पोस्ट
  • लोग कर रहे आलोचना, क्या कांग्रेस आरोपी के साथ है

जांजगीर। विधायक को जेल भेजने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के समर्थन में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के विधयकों ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर समर्थन किया है। जिसका लोग आलोचना कर रहे हैं। आपकाे बता दें, कल जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को ग़िरफ़्तार कर जेल दाख़िल कर दिया गया है। िजसके बाद पार्टी के नेताओं ने सोसल मीडीया में विधायक के समर्थन में जमकर पोस्ट िकया है।

कांग्रेसी गए मिलने जेल
जिला जेल जांजगीर में धोखाधड़ी के आरोप में क़ैद कांग्रेसी विधायक बालेश्वर साहू का हाल चाल जानने शनिवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, विधायक शेषराज हरवंश, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजेश अग्रवाल सहित तमाम कांग्रेसी जिला जेल पहुंचे थे कांग्रेस नेताओं ने विधायक बालेश्वर की गिरफ़्तारी को भाजपा का षड्यंत्र बताया है

देखिए विधायक के समर्थन में कांग्रेसी नेताओं के पोस्ट..

⇒ जानिए क्या है मामला..

दअरसल प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 46 वर्ष परसा पाली थाना सारा गांव के द्वारा दी गई शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई , शिकायत जांच पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू विधायक विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर एवं गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी के साथ 42,78,000 रुपए की धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 420,467,468,471,34 भादवी का अपराध दिनांक 03.10.2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया था।

अपराध विवेचना एवं साक्ष्य संग्रह पर गौतम राठौर एवं विधायक बालेश्वर साहू विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर जिला शक्ति के विरुद्ध अपराध धारा सिद्ध पाए जाने एवं मामले में विवेचना पूर्ण होने से अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में दिनांक 9.1.2026 पेश किया गया।

CJM न्यायालय द्वारा चालान लेने के उपरांत जेल वारंट बनाया गया जिसके उपरांत आरोपी द्वारा रेगुलर बेल के लिए उसी कोर्ट मे आवेदन दिया जा रहा था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विधायक को जेल दाखिल कर दिया है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!