सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से करें पालन : कलेक्टर*

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

*कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक*

*हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान रखें आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था*

*सुरक्षा मानकों की समीक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर दिए निर्देश*

जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने आज अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर चांपा के सभाकक्ष में जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मापदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं मशीन की व्यवस्था होनी चाहिए। हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके के लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे। उन्होंने अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, मशीनों का उचित संचालन, उपकरण, रखरखाव, बायलर, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा मापदण्ड के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में तकनीकी प्रक्रियाओं एवं कार्यों का सतत निरीक्षण के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना की आशंका वाले सभी मशीनों एवं उपकरणों की समय-समय पर अधिकृत रेगुलेटरी एजेंसियों द्वारा अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए, ताकि तकनीकी खामियों को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर समुचित उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए उद्योग प्रबंधन द्वारा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस और प्रशिक्षित प्राथमिक उपचार दल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक उद्योग में आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल तैयार कर कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभागों की संयुक्त समिति गठित कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाए तथा संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित के निर्देश दिए।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती पाल ने कहा कि उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक प्लांट में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी इकाइयों में इमरजेंसी एग्जिट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप ,एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित उद्योग पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes