- आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
- आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या करने का प्रयास एवं चोरी जैसे मामले
जांजगीर| अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने जाने वाले लोंगों को लहराकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में रेड कार्यवाही किया मौके पर प्रियांशु यादव ऊर्फ युडी मिला जो अपने हाथ में एक लोहे का चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोंगों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।





