चुनावी रंजिश में वारदात, कुल्हाड़ी से काटा, चाकू से गोदा, शरीर पर 8 से 10 वार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

कोरबा जिले में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में कुल 4 आरोपी शामिल थे, जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है। मामल कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ-साथ कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अक्षय गर्ग को बेरहमी से मारा है। उसके शरीर पर 8 से 10 बार हमला किया। विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से गोदा।

कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर को दिनदहाड़े BJP के सीनियर नेता का मर्डर हुआ था। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर अज्ञात लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था।करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी।

वाहन के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान यह अहम तथ्य सामने आया कि घटना के समय एक अर्बन क्रूजर वाहन नजर आई थी। पुलिस के अनुसार यह वाहन वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। रात लगभग 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से चला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जब्त कर लिया था। पुलिस मुस्ताक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया है।

इस घटना की मूल खबर पढ़िए..

बीजेपी नेता का मर्डर: हमलावरों ने सिर से पांव तक लगातार वार किए , चाकू-कुल्हाड़ी से काटा

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes