● ट्रांसफर के बाद प्रभार भी नहीं दिया इसलिए एकतरफा लिया गया है प्रभार..
जांजगीर। डोंगाकोहरौद शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के पूर्व प्राचार्य कुंजकिशोर पर एक और गंभीर आरोप भी लगा है। पूर्व प्राचार्य पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की शिकायत गांव के नागरिकों ने कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। कुंजकिशोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव डीपीआई को भेजा गया है, लेकिन अभी कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल उसने प्रभार भी नहीं दिया और जहां स्थानांतरित किया गया है, उस स्कूल में ज्वाइन भी नहीं किया है। पामगढ़ विकास खंड के ग्राम डोंगाकोहरौद में संचालित महात्मा ज्येातिबा राव फूले उत्कृष्ठ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर पर पहले भी कई आरोप लगते रहे हैं। लेकिन हालिया मामला स्कूल के रंगाई पुताई का है। प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में कम अंक देने के नाम पर डराया और स्कूल की रंगाई पुताई करा ली। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विद्यार्थियों ने शिकायत कलेक्टर से की थी। जिसकी जांच कलेक्टर ने टीम बना कर कराई। जांच दल ने आरोपों को सही पाया इसके बाद डीईओ ने कुंजकिशोर को डोंगाकोहरौद से हटाकर ससहा हायर सेकंडरी स्कूल में अटैच कर दिया है।
3 नवंबर को जनदर्शन में कलेक्टर को रामरतन कश्यप, संतोष कश्यप,निलेश कश्यप, शिवचरण कश्यप, आकाश कश्यप, छोटे कश्यप,चितरंजन, प्रेम कश्यप, सेवाराम, रविशंकर, कृष्णकुमार, गगन सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की है।

जांच टीम ने केवल रंगाई पुताई पर प्रतिवेदन दिया, देवी देवताओं के अपमान को छुपाया विद्यार्थियों और ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देष पर गठित जांच दल के सदस्यों ने भी आधी अधूरी जांच की है। विद्यार्थियों ने पांच बिंदुओं पर शिकायत की थी, लेकिन जांच दल ने केवल रंगाई पुताई मामले की जांच कर केवल औपचारिकता निभाई है। विद्यार्थियों की शिकायत में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने की भी बात लिखी गई थी, लेकिन उसकी जांच ही नहीं कराई गई।
पुराने वीडियो भी हो रहे वायरल प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर के खिलाफ हुई शिकायत व कार्रवाई के बाद उसके द्वारा समय समय पर दिए गए विवादास्पद बयानों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह प्रार्थना के समय विद्यार्थियों को यह कह रहा है कि उसे तो जाना ही है स्कूल है उसका जो उखाड़ना था उखाड़ लिया। विद्यार्थियों को वह आपत्तिजनक गाली देते हुए कह रहा है कि वह जाने से पहले सबका सीसी और टीसी खराब कर देगा जिससे कहीं किसी को एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
⇒ इन पांच बिंदुओं पर विद्यार्थियों ने की थी शिकायत..

तत्कालीन विधायक की उपस्थिति में दे रहा गाली
एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पामगढ़ की तत्कालीन विधायक इंदू बंजारे भी दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार शाला विकास समिति की बैठक में किसी प्रधान पाठक द्वारा कुछ बातें कह देने पर तत्कालीन विधायक के बाजू में बैठे कुंजकिशोर आक्रोशित हो जाते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।
⇒ यह महत्वपूर्ण खबर भी पढें..⇓
5 जनवरी से 20 अप्रैल तक पानी देने का निर्णय, जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न..





