बल्लारशाह सेक्शन के मध्य तीसरी नई लाइन कमीशनिंग हेतु नॉनइंटर लॉकिंग का कार्य किया जायेगा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा 

बिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन एवं नई लाइन कमीशनिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा ।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है..

  • रद्द होने वाली गाडियां :-
    1) दिनांक 28 व 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 व 14 फरवरी 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी ।
    2) दिनांक 26, 29 जनवरी तथा 02, 05, 09 व 12 फरवरी 2026 को कोचुवेली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस एक्सप्रेस 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी ।
    3) दिनांक 26 जनवरी तथा 02 एवं 09 फरवरी 2026 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस 03 फेरे के लिए रद्द रहेगी ।
    4) दिनांक 29 जनवरी तथा 05 एवं 12 फरवरी 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी ।
    5) दिनांक 26, 28 जनवरी, 2026 तथा 02, 04, 09 एवं 11 फरवरी 2026 को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना -चर्लपल्ली एक्सप्रेस 06 फेरे रद्द रहेगी ।
    6) दिनांक 28 जनवरी, 2026 तथा 04 एवं 11 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी ।
    7) दिनांक 30 जनवरी, 2026 तथा 06 एवं 13 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 चर्लपल्ली –पटना एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी
  • परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी : –
    01) दिनांक 27 जनवरी, 2026 तथा 03, 10 एवं 13 फरवरी 2026 को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यसवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुडा-निज़ामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी ।
  • देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :–
    01) दिनांक 11 फरवरी 2026 को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस 01 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!