मेधावी छात्रों, समाजसेवियों और प्रेरक संस्थाओं का भव्य सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

यूथ आईकॉन वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जांजगीर। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा आयोजित “सफलता संकल्प उत्सव 2025” का भव्य आयोजन आगामी 16 अक्टूबर (गुरुवार) को होटल ड्रीम पॉइंट, जांजगीर में अपराह्न 4 बजे से किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्य कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी होंगे, अध्यक्षता सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल, कलेक्टर जन्मजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय होंगे।

 

इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों, संस्थाओं एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – महापरीक्षा अभियान के मुख्य परीक्षा के चैंपियन और विद्यालय स्तरीय विजेताओं “जनरल नॉलेज चैंपियन साथ ही 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को “मेधावी छात्र सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा।

 

इनका भी किया जाएगा सम्मानक

कार्यक्रम के अंतर्गत “प्रेरणा सम्मान” की श्रेणी में राज्यपाल/राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, समाजसेवी संस्थाएँ, राष्ट्रीय खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कवि-रचनाकार, रक्तदान संगठन, धार्मिक समितियाँ, खेल संघ पदाधिकारी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

युवा पीढ़ी में राष्ट्र भावना को विकसित करने किया जाएगा सम्मान

हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि “यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सफलता की प्रेरणा जगाने का अभियान है। इस मंच के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Latest

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और...

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव...
Chhattisgarh
0
minutes

ज्ञान तभी सार्थक जो समाज हित में हो : एसपी

टीसीएल कालेज में वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक जांजगीर। शासकीय टीसीएल कॉलेज जांजगीर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य...
Janjgir - Champa
0
minutes

बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को नोटिस...

रायगढ़। एनटीपीसी लारा के निकट बिना अनुमति धरना प्रदर्शन आयोजित करने के मामले में जिला प्रशासन ने 5 लोगों को नोटिस जारी किया है।...
Chhattisgarh
0
minutes

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की...

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!