सक्ती अस्पताल के जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर ही मौत..देखिए वीडियो

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • सक्ती पुलिस मामले की जांच कर रही 

सक्ती| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जनरल वार्ड में यहां इलाज कराने आए बिट्टू तिवारी नामक युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड में आग से जलकर मौत का मामला सामने आया है, युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे स्पष्ट नहीं हो पाया है । पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

सक्ति पुलिस जांच में जुटी

आग लगाने के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इस संबंध में जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आग लगने  के असली कारणों पता चल सकेगा , आग की लपटे और युवक को जलते देख हॉस्पिटल परिसर में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का मंजर हड़कंप में बदल गया और लोग यहां वहां भागते दिखाई दिए, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं|

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!