छत्तीसगढ में नए बजट की तैयारी शुरू

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • 24 दिसंबर तक बजट होगा तैयार
  • वित्त विभाग ने  मांगी योजनाओं की क्रियान्वयन रिपोर्ट 
छत्तीसगढ़। सरकार ने तीसरा मुख्य बजट पेश करने की तैयारी तेज कर दी है।

 विभागों से 10 दिसंबर से चर्चाओं का दौर शुरू होगा और 24 दिसंबर तक सभी विभागों की जानकारी के आधार पर बजट का प्रारूप तैयार किया जाएगा।

वित्त विभाग ने सभी विभागों से मोदी की गारंटी और संकल्प-पत्र में दिए गए वादों के क्रियान्वयन का पूरा हिसाब मांगा है।

17 बिंदुओं की गाइड लाइन जारी

वित्त विभाग ने 17 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। कई विभाग बजट का पूरा हिस्सा खर्च नहीं कर पाते हैं, इसलिए सभी विभागों से योजनाओं का विस्तृत विवरण मांगा गया है। इसमें यह भी देखा जाएगा कि पिछले बजट की राशि का कितना उपयोग हुआ और प्रमुख योजनाएं धरातल पर कितनी सफल रही।

 नए पदों के सृजन और भर्ती की स्थिति भी विभागों से ली जाएगी, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में। इसके अलावा दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक कर्मचारियों की जानकारी भी आवश्यक होगी।

सरकार का प्रयास है कि हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे। इसके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है। सभी विभागों से ई-केवाईसी की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार कर रही मार्च 2026 के बजट की तैयारी। (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ सरकार कर रही मार्च 2026 के बजट की तैयारी

नए बजट में इन योजनाओं की दिखेगी झलक

सरकार के नए बजट में आयुष्मान योजना में बीमा राशि 10 लाख तक बढ़ाना, बीपीएल बालिकाओं को जन्म प्रमाण-पत्र, गरीब महिलाओं के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग और निगरानी वेबसाइट का निर्माण, हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का निर्माण जैसे कार्य शेष हैं।

वित्त विभाग की यह नई तैयारी सुनिश्चित करेगी कि बजट जनता की उम्मीदों और योजनाओं के क्रियान्वयन के अनुरूप हो।

इन सभी योजनाओं का मांगा हिसाब

मोदी की गारंटी की प्रमुख योजनाओं में कृषि उन्नत योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपए के हिसाब से, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपए मासिक आर्थिक सहायता, पांच साल में 1 लाख सरकारी भर्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख आवासों की मंजूरी शामिल है।

तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, चरण पादुका योजना, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना, CGPSC भर्ती परीक्षा की जांच, स्टेट कैपिटल रीजन का गठन और श्रीरामलला दर्शन योजना भी प्रमुख हैं।

 

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes