महिला का शव 10 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला 

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • तबीयत खराब होने के बाद हुई थी संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर | शादीशुदा महिला की मौत के 10 दिन बाद उसका शव कब्र खोदकर निकाला गया। 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 6 दिसंबर को शव बाहर निकाला गया।

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम बुंदेला की रहने वाली जया सांडे (23) ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। घटना वाले दिन सुसराल में उसकी तबीयत खराब थी वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। थोड़ी देर बाद घर वाले जाकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार करते हुए कफन-दफन किया गया। महिला के मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। 7 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

संदिग्ध मौत के बाद दफनाया गया था महिला का शव।
संदिग्ध मौत के बाद दफनाया गया था महिला का शव

यह है पूरा मामला

बुंदेला निवासी जया सांडे (23) का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी।

कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पति ने तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई। मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस करने की सलाह दी। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया।

शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा​​​​​

कफन-दफन के 10 दिन बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन के आवेदन पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। सिम्स में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

घर वालों की मौजदूगी में शव दफना दिया गया था।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes