नशेड़ी ड्राइवर ने एजेंसी से नया ट्रैक्टर लेकर लहराते हुए नेशनल हाईवे मे दौड़ाया, पुलिस और ट्रैफिक जवान पहुंचे पर कार्रवाई नहीं की..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

● एजेंसी संचालक से पुलिस कर्मियों ने की बात, ट्रैफिक टीआई से लेकर एएसपी तक नहीं बता सके कार्रवाई के बारे में..

● janjgirjunction.com के पास है पूरे बातचीत का वीडियो..

जांजगीर। जिला पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रात में कई बार विशेष अभियान चलाया जाता है, पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है। ड्राइवरों काे कोर्ट में पेश किया जाता है, लाइसेंस तक रद्द करने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन तीन दिन पहले शुक्रवार को दिन में एक नशेड़ी ड्राइवर जांजगीर के ट्रैक्टर एजेंसी से नया ट्रैक्टर का इंजन लेकर निकला और नेशनल हाईवे में अकलतरा की ओर जाने लगा। नशा इतना था कि उसे होश ही नहीं था। शराबी ड्राइवर की हरकत देखकर कुछ लोगों ने दुर्घटना की आशंका होने पर पेट्रोलिंग टीम को खबर की। पेट्रोलिंग टीम से एक ट्रैफिक का जवान और एक थाने के जवान ने उसका पीछा कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन नशेड़ी ड्राइवर रोका नहीं तो बड़ी मुश्किल से उसे ओवर टेक कर रोका। लेकिन उसके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि पुलिस कर्मियों ने एजेंसी संचालक से बात कर ली। उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई ये न तो ट्रैफिक टीआई ने बताया न ही ट्रैफिक डीएसपी ने ही जानकारी दी।

जब नशे में धुत्त एक ड्राईवर जांजगीर खोखसा ओवरब्रिज के पास पावरटेक ट्रैक्टर एजेंसी से नई इंजन लेकर बिलासपुर जाने के लिए निकला , और बीच सड़क गाड़ी को लहराने लगा। इस घटना को देख लोग घबरा गए । यह घटना दोपहर करीब 12:50 बजे की है। पावरटेक ट्रैक्टर एजेंसी से चालक शारदा चौक से ग्राम बनारी एनएच होते हुए कंजी नाला पहुंचा यहां पहुंचने से पहले नेशनल हाईवे मे कई स्थानों पर लोगों के ऊपर गाड़ी चढाते -चढाते बचा। रास्ते में लोगों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को सूचना दी जो उस वक्त सड़क पर ही थी । जिसके बाद इस ट्रैक्टर का पीछा करते ओवरटेक करके सामने से पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रैक्टर इंजन के सामने खड़ा कर रोका । उसी समय janjgirjunction.com की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे आरक्षकों ने कहा..हम पर ही चढ़ा देता गाड़ी ,बड़ी मुश्किल से रोक पाये..
अनियंत्रित ट्रैक्टर का पीछा कर रोकने वाले आरक्षक ने बताया कि यह ड्राइवर पुटपुरा मोड़ से पहले ही गाड़ी को नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक चला रहा था। सिर को नीचे झुकाकर नशे में झूम रहा था । हम रोक रहे थे, आवाज देकर बगल में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी थी लेकिन ये रुक ही नहीं रहा था। कई बार रोकते समय हम भी चपेट में आने से बचे है।

मौके पर ड्राइवर के मोबाइल से आरक्षक ने एजेंसी मालिक से फोन पर बात की..
नशे में चूर ड्राइवर जब पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था तब आरक्षक ने उसके मोबाइल से पावरटेक एजेंसी के मालिक को फोन लगाया और मामले की जानकारी दी और बताया कि गाड़ी अब थाने जाएगी इतना सुनते ही एजेंसी मालिक ने आरक्षक का नम्बर मांगा और घटनास्थल कंजी नाला में खुद आने की बात कही।

● ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक से बात करते पुलिस आरक्षक.

जांजगीरजंक्शन.कॉम के पास पूरे घटनाक्रम का फुटेज मौजूद है..
जब यह घटना हुई जांजगीरजंक्शन.कॉम कि टीम चाम्पा जाने कंजी नाला से गुजर रही थी। टीम ने बिना पुलिस को अपना परिचय दिए पूरा मामला का कवरेज किया। बाद में वहां मौजूद आरक्षक से रिपोर्टर ने पूछा कि क्या इसका प्रकरण बनेगा जिसपर आरक्षक ने हामी भरी।

पुलिस मीडिया ग्रुप में नहीं दी गई जानकारी..
थाना या ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देने के लिए पुलिस– मीडिया ग्रुप बनाया गया है, इस ग्रुप में सभी प्रकार की खबरें शेयर की जाती है। पुलिस ने दूसरे दिन नो एंट्री जोन में घुसने वाली बड़ी गाड़ियों के चालकों पर जो कार्रवाई की उसे तो बताया गया, लेकिन दिन दहाड़े शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर को पकड़ने की जानकारी नहीं दी गई। चूंकि मौके पर मौजूद आरक्षकों ने एजेंसी संचालक से बात की और संचालक ने खुद आने की बात कही तो आशंका है कि कार्रवाई नहीं की गई होगी, लेकिन प्रधान आरक्षक का दावा है कि कार्रवाई की गई है।

नशेड़ी चालक से पूछताछ करते यातायात आरक्षक..

क्या कहते हैं जिम्मेदार..
सड़क में वो लहराते आ रहा था, बहुत मुश्किल से उसको रोके। गाड़ी में बैठाये तो बेहोश होकर कर सो गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शराब पीकर स्पीड से गाड़ी चलाने की धारा लगाकर कार्यवाही की गई है, ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं, न्यायालय में पेश करेंगे ।
– प्रकाश राठौर ,प्रधान आरक्षक कोतवाली जांजगीर –

जांजगीर में की गई होगी कार्रवाई: एएसपी ट्रैफिक..
हाईवे पेट्रोलिंग ग्रुप में जो डला था संभवत: आप उसकी बात कर रहे हैं, जांजगीर थाना में कार्रवाई की गई होगी। पुलिस मीडिया ग्रुप में भले ही न डाले हों, लेकिन उसमें कार्रवाई की गई है, आपको जानकारी चाहिए तो जांजगीर थाना प्रभारी से बात करिए।
– उदयन बेहार, एएसपी, ट्रैफिक –

इस केस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है: टीआई ट्रैफिक.
शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने वाले मामले में क्या हुआ इसके बारे में तो मैं नही बता पाऊंगा ,कौन था क्या कार्यवाही हुई है ,आप बेहार साहब से पूछ लीजिए एक बार..                                – रामकुमार जैन, ट्रैफिक टीआई ,जांजगीर –

– कोतवाली टीआई से कई बार उनके पर्सनल और सरकारी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उनका जवाब नहीं मिला..

 

इस खबर को भी पढें…बड़ी सड़क दुर्घटना…

बेकाबू कैप्सूल ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, चक्काजाम..

 

 

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes