साढ़े सात– साढ़े सात किलो चावल के लिए बन गए चोर, अब जेल में खाएंगे भात..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। नरियरा में एक सूने घर का ताला कटर से काटकर चार युवकाें ने 30 किलो चावल चुरा लिया। बंटवारा करने पर प्रत्येक चोर को केवल 7 किलो 500 ग्राम चावल मिला। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है अब ये आरोपी जेल भेज दिए गए हैं, वहीं भात खाएंगे।

मुलमुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरियरा के विमलेश कुमार महिपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 7 नवंबर को उसके घर का ताला काटकर कोई अज्ञात चोर घर में रखे 30 किलो चावल व धान की कट्‌टी चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(3), 305(ए),3(5) बीएनएस के तहत् मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान अवधेश महिपाल उम्र 41 वर्ष ग्राम नरियरा, धीरेन्द्र सिंह महिपाल उर्फ राजू उम्र 49 साल ग्राम नरियरा,. अाशीष महिपाल उम्र 41 वर्ष ग्राम नरियरा, फूलेश्वर कुमार महिपाल उर्फ गुडडृ उम्र 45 वर्ष ग्राम नरियरा के शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes