बालिका सुरक्षा, विपरित लिंग आकर्षण, तनाव प्रबंधन सोशल मीडिया के उपयोग-दुरूपयोग पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

जांजगीर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय इंद्रजीत महाविद्यालय अकलतरा, आईटीआई अकलतरा एवं बलौदा में बालिका सुरक्षा, विपरीत लिंग आकर्षण, तनाव प्रबंधन एवं सोशल मीडिया के उपयोग-दुरुपयोग” विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला का उददेश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढावा देना, बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, लिंग चयन, लिंग आधारित हिंसा को पक्षपातपूर्ण व्यवहार की रोकथाम एवं शोषण से मुक्ति, बालिकाओं के अस्तित्व की रक्षा एवं सुरक्षा शत प्रतिशत शिक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर मेरे सपनों का भविष्य – मैं भविष्य में क्या बनना चाहती हूँ, परिवार में बेटियों के अधिकार, बालिकाओं की समाज में भूमिका एवं बेटियाँ ही भविष्य हैं थीमो पर छात्राओं के बीच भाषण, कविता एवं निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, आवेग नियंत्रण तथा तनाव प्रबंधन और विभिन्न हेल्पलाईन व कानूनी अधिकारो के संबंध में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में  रजनी साहू, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा  राजेश्वरी पाटले, सुपरवाइजर्स, सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर केन्द्र प्रशासक एच. निशा खान, सायको-सोशल-काउंसलर  सरस्वती सोनी, चाइल्ड लाइन केसवर्कर  डानी केसरवानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!