- शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा की नवीन कार्यकारणी की सूची घोषित की गई है, जिसमें सोशल मीडिया विभाग के संयोजक गौरव तिवारी (कोसला) को बनाया गया है।

जिसके लिए उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व से भेंट मुलाकात कर आशिर्वाद, मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जांजगीर में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े को भगवा गमछा भेंट कर व मिठाई खिलाकर गौरव तिवारी ने धन्यवाद, आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक अनिल शर्मा, सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक राकेश रूपवानी, भाजपा कार्यकर्ता रमेश कुमार कश्यप मौजूद रहे।
उन्होंने नवीन दायित्व प्राप्ति पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन के प्रति पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने आश्वासन दिया।





