राष्ट्रीय बालिका दिवस: ‘सेल्फी विद डॉटर’ प्रतियोगिता के विजेता एवं 10वीं एवं 12वीं के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन पर ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बालिका सम्मेलन एवं बालिका सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम, जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी, सभापति जनपद पंचायत बलौदा द्रौपति साहू, एवं अहिल्या खाण्डे उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी कहा कि आज बेटियाँ अधिक सजग हो रही हैं और महिलाएँ सशक्त बन रही हैं। बेटियाँ अब देश के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बालिका केवल एक परिवार की सदस्य नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है, साथ ही उनके द्वारा ऐसे आयोजन को आवश्यक बताते हुए आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयनित बालिकाओं का भी सम्मान किया गया।

इसी क्रम में सत्र 2025-26 के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ अंतर्गत राज्यपाल/राष्ट्रपति गाइड के रूप में चयनित बालिकाओं को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिबंध को लेकर उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई।

युवोदय एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं ‘सेल्फी विद डॉटर’ प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मोमेंटो से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान सुकृता कश्यप, द्वितीय स्थान आरती यादव तथा तृतीय स्थान प्रतिभा यादव ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि लक्ष्मी जायसवाल पैरालिगल वॉलेंटियर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल, परियोजना अधिकारी  ऋचा तिवारी,  अनिमा मिश्रा, राजेश्वरी पाटले, रवि कुमार शर्मा,  पंकज शुक्ला, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य  सुरेश जायसवाल, बाल कल्याण समिति के सदस्य  अनुराधा शुक्ला,  आरती यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र जायसवाल, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान  अनुपमा सिंह कंवर, केंद्र प्रशासक  निशा खान एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!