वॉकी टॉकी तोड़ने व साथी सिपाहियों से मारपीट करने वाला प्रहरी ठग के फरारी मामले में बर्खास्त..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

● भुवनेश्वर सिंह पैकरा के खिलाफ जेल अधीक्षक ने की कार्रवाई,लिखा प्रकरण में नियमित जांच की आवश्यकता नहीं..

पढ़िए खास खबर..

जांजगीर। शनिवार को जिला अस्पताल से अंतरराज्यीय ठग पंचराम उर्फ पंचू के फरार होने के मामले में जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने ड्यूटी में तैनात जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा को बर्खास्त कर दिया है। जेल अधीक्षक ने इस मामले में नियमित जांच की आवश्यकता से भी इनकार कर दिया है। क्योंकि जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा के खिलाफ पहले भी शिकायतें रहीं हैं। बिलासपुर में ड्यूटी के दौरान उसके द्वारा शराब पीकर वॉकी टॉकी को तोड़ने व विचाराधीन बंदियों से मारपीट करने का आरोप है। इसी प्रकार रायगढ़ जिले में पोस्टिंग के दौरान साथी सिपाही से लड़ाई झगड़ा करने व बंदी से मारपीट करने का आरोप है। उसकी निगरानी से बंदी के भागने का भले ही पहला मामला हो, लेकिन ड्यूटी के दौरान उसकी लापरवाही पहले भी सामने आती रही है। संभवत: इन्हीं कारणों से उसे बर्खास्त कर दिया गया है। जांजगीर जेल के अधीक्षक ने बताया कि उच्च अधिकारी द्वारा जेल प्रहरी की बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। क्योंकि उसका पहले भी कुछ रिकॉर्ड रहा है।

उसके पास चुनौती देने के दो विकल्प..

जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा को शनिवार को ही निलंबित कर दिया गया था। अब उसे बर्खास्त कर दिया गया है। उसके पास अब नौकरी में वापस आने के दो ही विकल्प हैं। पहला विकल्प वह पुलिस महानिरीक्षक के पास सेवा में बहाली के लिए अपील कर सकता है। दूसरा विकल्प उसके खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में वह हाई कोर्ट में भी याचिका लगा सकता है।

पढ़िए आदेश क्या लिखा है जेल अधीक्षक ने..

इससे संबंधित खबर भी पढ़िए..

विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में जेल प्रहरी को किया बर्खास्त..

Latest

क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विकास को मिलेगी नई दिशा*

  *सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू रायपुर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की...
Chhattisgarh
0
minutes

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes