- भूपेश बघेल बोले – अमित शाह जी इन हथकडों से डरूंगा नहीं
- गाजियाबाद सर्वे टीम के सवालों को लेकर कांग्रेसियों का हंगामा, थाना घेरा
भिलाई| कांग्रेसियों ने गाजियाबाद की कंपनी वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को पकड़ा, सभी लोग पूर्व CM भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होनी चाहिए की नहीं होनी चाहिए समेत अलग-अलग सवालों पर सर्वे कर रहे थे।
कांग्रेसियों ने शराब घोटाला केस में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई। इस बीच महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी भट्टी थाने पहुंचे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई है। अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा है।
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि अमित शाह जी, डरूंगा नहीं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए? तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं।

आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज खुला। ग़ज़ब के गृहमंत्री हैं. विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं। पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए।
भाजपा ने कहा कि कौन कह रहा है कि पार्टी का सर्वे हो रहा है। इसमें आपको क्या आपत्ति है। नहीं बताना है, मत बताइए। कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। कोई सर्टिफिकेट लेकर घूम रहे हैं। कोई आवेदन लेकर घूम रहे हैं। कोई एजेंसी सर्वे कर रही है, पूछताछ कर रही है। 




