30 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • मुनाफा का लालच देकर बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा व आसपास के जिलों के लोगों को ठगा
  • आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर। महेन्द्र कुमार कश्यप, निवासी ग्राम कामता के द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। कि उसकी जान- पहचान का व्यक्ति प्रमोद कुमार वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा, जून 2024 में मिला और स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी बताते हुए हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया।

आरोपी

ठग ने भरोसे में लेने के लिए कराया इकरारनामा

आरोपी द्वारा भरोसा दिलाने के लिए अपने नाम से इकरारनामा एवं HDFC बैंक का 10,00,000/- का चेक प्रार्थी के नाम दिया गया है।

धान बेचकर, बेटी के शादी के लिए रखे थे पैसे

महेंद्र ने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए गए 10,00,000/- नगद आरोपी को दे दिए।
कुछ समय पश्चात आरोपी का मोबाइल फोन बंद आने लगा, संपर्क नहीं होने पर घर गए घर में भी नहीं था।

लोगों को चेक देकर, कैश ठगे

पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि कौशल प्रसाद कश्यप से 10,00,000/- तथा हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से ₹5,00,000/- इसी प्रकार ठगे गए हैं। सभी को आरोपी द्वारा चेक व इकरारनामा दिया गया था। जांच में पता चला कि इस आरोपी द्वारा 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

30 करोड़ की ठगी स्वीकारा

आरोपी के विरुद्ध एफआईआर कर विवेचना में लिया गया। गवाहों के कथन लेकर, चेक एवं इकरारनामे जप्त किए गए।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने कोरबा,जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर जिलों में लगभग ₹30 करोड़ की ठगी करना स्वीकार किया।

आरोपी से बरामद

वेगनआर कार क्रमांक CG-11-M- 8955 लगभग ₹4 लाख
अन्य कार क्रमांक CG-11-B-5814 (₹8.50 लाख) to
यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11- BL- 3379 पुत्र के नाम से कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख है। अन्य अर्जित संपत्तियों, भूमि एवं मकान संबंधी जानकारी की विवेचना जारी है। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!