मजदूर के घर 14 लाख नकद मिला

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • पति बोला- पत्नी लेकर आई, जांच में जुटी बिलासपुर पुलिस
बिलासपुर | मधुबन नारियल कोठी के अटल आवास बिलासपुर में एक मजदूर के घर से 14 लाख रुपए नकद बरामद हुआ है। शनिवार 6 दिसंबर को पुलिस ने घर की अलमारी में एक बैग बाहर निकाला जिसमें पैसे अंदर छिपाकर रखे हुए थे। बंडल में सभी 500-500 रुपए के नोट थे।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में मजदूर ने पुलिस को बताया कि सारे रुपए उसकी पत्नी ने लाए गए थे। पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पति-पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उनके घर पहुंची थी। पुलिस को शक है कि पैसे बहुत दिनों से छिपाए गए थे।

पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी बर्तन धोने का काम करती है

कोतवाली थाना क्षेत्र के नारियल कोठी मधुबन स्थित अटल आवास निवासी विजेंद्र बैस (38) मजदूरी करता है। उसकी पत्नी घर में बर्तन धोने का काम करती है। दोनों पिछले कुछ दिनों से लगातार खर्च कर रहे थे। उन्होंने घर पर बड़ा ताला लगाना शुरू कर दिया।

इसके अलावा नई स्कूटी खरीदी और दूसरी जगह घर निर्माण का काम भी शुरू किया। इसकी भनक पुलिस को लगी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस, तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने शनिवार को विजेंद्र बैस के घर पर दबिश दी।

अलमारी में बैग में रखा था नकद

जांच के दौरान घर की अलमारी में रखे एक बैग के अंदर से 500-500 रुपए के बंडल पाए गए। कुल रकम 14 लाख रुपए थी। पुलिस ने रुपए के संबंध में पूछताछ की, लेकिन विजेंद्र आय का कोई प्रमाण या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

सख्ती करने पर उसने रुपए पत्नी द्वारा घर लाने की बात बताई। पुलिस ने सारे रुपए जब्त कर विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसकी पत्नी की तलाश जारी है।

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की तलाश जारी है।

नोटों से बदबू, लंबे समय से रुपए छिपाने का शक

जब्त किए गए नोटों में नमी की बदबू आने के कारण पुलिस को लगता है कि रुपए लंबे समय से घर में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये रुपए गलत गतिविधियों से हासिल किए गए थे या बड़े लोगों द्वारा रेड आदि से बचाने के लिए उनके घर रखवाए गए थे।

पत्नी अलमारी छूने नहीं देती थी

पुलिस पूछताछ में विजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी उसे अलमारी तक छूने नहीं देती थी। अलमारी खोलने और बंद करने के बाद चाबी वह खुद रखती थी। मामले के कई अनसुलझे सवालों के जवाब पत्नी की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएंगे। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Latest

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...
Chhattisgarh
0
minutes

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबरियाडेरा के बच्चों संग मनाई होली, खुशियों...

जांजगीर। होली के पावन अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट (बनारी, जांजगीर-नैला) ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा :...

छत्तीसगढ़ में 6 थानों को सरकार ने दिया विशेष दर्जा : कर सकेंगे अजा, अजजा एक्ट मामलों की जांच सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर...
Chhattisgarh
0
minutes

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में होली को लेकर मेडिकल स्टाफ...

रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय...
Raigarh
0
minutes
error: Content is protected !!