पुलिसकर्मी हेलमेट नहीं पहने तो मानी जाएगी अनुशासनहीनता

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
कर्मचारियों के लिए जारी एसपी का आदेश

जांजगीर
सड़क हादसे में ज्यादातर मौतें सिर में चोट लगने से होती ऐसा पुलिस मानती है, पीएम में डॉक्टर भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई, सड़क हादसों में सिर की चोट से होने वाली मौतो को रोकने हेलमेट पहनने कहा जाता है
जांजगीर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने एक नया प्रयास किया है उन्होंने हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की नसीहत विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है 27अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विभाग का कोई भी कर्मचारी बिना हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाएगा 1 नवंबर से यह आदेश लागू हो जाएगा इस तारीख के बाद पुलिस कर्मी यदि बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते पकड़ा गया तो अनुशासनहीनता मानी जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

आम लोगों को 10 दिनों की मोहलत
एसपी विजय पांडेय ने पुलिस कर्मियों के लिए निर्देश जारी करते ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आम लोगों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, पहले विभागीय कर्मचारी हेलमेट पहन कर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे ताकि लोगों में सन्देश जाए कि ज़ब विभागीय लोग पहन रहे हैं तो उन्हें भी पहनना होगा, एसपी पाण्डेय ने स्पष्ट कर दिया है कि आम लोगों को 10 नवंबर तक छूट दी गई है, इसके बाद हेलमेट का उपयोग नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेगी
जानिए हेलमेट क्यों कब पहनना चाहिए व कानून क्या कहता है
0 धारा (194) डी धारा 129 हेलमेट न पहनने पर दंड को परिभाषित करती है, 1000 जुर्माना या 3 माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है
0 5 साल में हेलमेट बदलना चाहिए चाहे एक्सीडेंट हुआ हो या नहीं
0 चार वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों सहित बाइक में सवार सभी लोगों के लिए हेलमेट अनिवार्य होता है

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes